Maharajganj News : परसामलिक पुलिस का एक्शन, 43 टेट्रापैक देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    06-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 43 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की टीम ने 5 अगस्त 2026 को ग्राम सेखुआनी ब्रह्मस्थान तिराहा के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश साहनी (32 वर्ष) पुत्र राजाराम साहनी, निवासी जिगिना टोला गंगवलिया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।


पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 43 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।