सिसवा बाजार। इंदिरा नगर वार्ड निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की जांच में हो रही देरी को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मृतक के पिता संजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की।
मृतक वैज्ञानिक राहुल सिंह के पिता संजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि राहुल की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज होने के कारण मामले की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। और ना ही अधिकारियों का कोई सहयोग ही मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक न तो विसरा रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है और न ही मोबाइल फोन की जांच संबंधी जानकारी परिवार को दी गई है।
मृतक के पिता का कहना है कि जांच में हो रही देरी से कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।