Maharajganj News : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल, एसआई लक्की पटेल को मिला सम्मान

    06-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। विकास खंड सिसवा क्षेत्र के थाना कोठीभार में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उपनिरीक्षक (एसआई) लक्की पटेल को सम्मानित किया गया। गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद बातचीत में एसआई लक्की पटेल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एंटी-रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति केंद्र प्रत्येक थाने में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा मेरा निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाए ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।