Maharajganj News : ढाबे के पास दबोचा गया साइबर ठग, फर्जी आधार-पैन से चलता था ठगी का खेल

    07-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ नकदी भी बरामद की है, जिसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन तथा 64,940 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

सदर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के तहत वांछित अभियुक्त अब्दुल बशर (45), निवासी ग्राम लपड़ी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर को जयप्रकाश नगर स्थित एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही साइबर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।