महराजगंज। जनपद में बाढ़ की स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं तथा जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। अब तक किसी भी क्षेत्र से बाढ़जनित नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
जिला प्रशासन एवं DDMA सतत निगरानी एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कार्यरत हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि नदियों, नहरों और अन्य जलाशयों के किनारे जाते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही बच्चों को अकेले नदी या नहर के आसपास न जाने दें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।