Maharajganj News : स्कूल बसों पर पुलिस का शिकंजा, फिटनेस से लेकर CCTV तक की जांच

    07-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर और कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

जांच के दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की गहन जांच की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी स्कूली वाहनों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाए जाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखे जाएं। साथ ही बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।