महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ महिला कुश्ती के प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। अंशु यादव को महिला कुश्ती कोच नियुक्त किए जाने की जानकारी समिति को दी गई।
डीएम ने जिला जिला क्रीड़ा अधिकारी से जनपद में खेल विकास व उपलब्ध कोच के विषय में जानकारी ली। क्रीड़ा विभाग को अधिक से अधिक आय सृजन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सिविल सर्विस के कर्मचारियों का खेल ट्रायल स्टेडियम में तय है। सभी विभाग इसमें अपने कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। सीडीओ महेंद्र सिंह देव ने एक जिला एक खेल के तहत क्रीड़ा विभाग को महिला कुश्ती कोच अंशु यादव के चयन के बारे में समिति को जानकारी दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत कुश्ती का प्रशिक्षण बालकों के लिए था। बालिका कोच मिलने से अब कुश्ती दांवपेंच बालिकाएं भी सीख सकेंगी।
बैठक में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सदस्य के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।