Maharajganj News : संदिग्धों की खैर नहीं! कोतवाली क्षेत्र में महिला थाना पुलिस की पैदल गश्त से बढ़ी निगरानी

    09-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी सरोजनी वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

गश्त के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी रखी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने वाहन चालकों एवं आमजन को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए पैदल गश्त तथा वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।