Maharajganj News: आनंदनगर-धानी मार्ग पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग, बिना हेलमेट चालकों के हुए चालान

    01-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
आनंदनगर-धानी डाला मार्ग पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों को रोककर जरूरी जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।


पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।

वाहन चेकिंग करने वाली टीम में एसआई शैलेश सिंह शामिल रहे।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।