Maharajganj News: त्योहारों से पहले अलर्ट मोड में महराजगंज पुलिस, पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण

    01-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महराजगंज पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कस्बा निचलौल के बाहर सिवान क्षेत्र में स्थित पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदामों में सुरक्षा मानकों और वहां उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


पुलिस ने त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित लोगों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सतर्कता बढ़ाई गई है।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।