Maharajganj News: महराजगंज में महिला ने सम्पतिहा चौकी पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, SP से की जांच की मांग

    10-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
नौतनवा थाना क्षेत्र के परसौनीकला गांव निवासी फोटो देवी ने सम्पतिहा चौकी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

फोटो देवी के मुताबिक, 9 सितंबर को उन्हें पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। उनके घर के बगल में सूर्यनारायण यादव का मकान है। महिला के अनुसार, सूर्यनारायण यादव की बोलेरो का शीशा किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया था।

महिला का आरोप है कि बोलेरो का शीशा तोड़े जाने के मामले में शक के आधार पर उनके खिलाफ सम्पतिहा चौकी में शिकायत की गई थी। चौकी पहुंचने के बाद उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया और कैमरा बंद करवा दिया गया।

चौकी इंचार्ज पर भी लगाया आरोप
फोटो देवी ने आरोप लगाया कि इसके बाद चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उनके अनुसार, इस दौरान सूर्यनारायण यादव भी चौकी पर मौजूद थे।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उनका मोबाइल फोन ले लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
फोटो देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जांच कराने, न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।