महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन में गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सुबह से ही इलाज कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ अस्पताल में लगी रही।
ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, डायरिया, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों और बुजुर्गों में भी इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बुखार के साथ कमजोरी, उल्टी और दस्त की समस्या प्रमुख रूप से सामने आ रही है। डॉक्टर मरीजों की जांच के बाद उनकी हालत के अनुसार उपचार कर रहे हैं। सामान्य लक्षण वाले मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है, जबकि तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त या अन्य गंभीर लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को जरूरी दवाएं देने के साथ खानपान और साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
गंभीर मरीजों को भर्ती कर निगरानी में इलाज जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मरीजों की स्थिति के अनुसार इलाज तय किया जा रहा है। गंभीर लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती कर समय से उपचार दिया जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ने से डॉक्टर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में बुखार, डायरिया, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का समय से इलाज किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय से डॉक्टर से सलाह लेने को कहा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।