महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में अवैध मीट और चिकन की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। साथ ही दोनों आरोपियों की मीट की दुकानों को सीज कर दिया गया। चिकन की दुकान को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को मियां मोहल्ले में चिकन और मीट की दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान चिकन काटने वाले चाकू से वार किया गया, जो वहां से गुजर रहे एक राहगीर को लग गया। इससे राहगीर घायल हो गया।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की मीट की दुकानें अवैध पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों दुकानों को सीज कर दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।