कोठीभार, महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को कोठीभार थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कोठीभार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति, एंटी रोमियो एवं साइबर टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
महिलाओं और बालिकाओं से किया संवाद कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला उपनिरीक्षक पूजा यादव, कांस्टेबल दीपक यादव एवं महिला कांस्टेबल निशा ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं तुरंत सहायता ले सकती हैं। 112: आपातकालीन पुलिस सहायता 1090: महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न और छेड़खानी की शिकायत 181: महिला सहायता हेल्पलाइन 1930: साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत
सरकारी योजनाओं के बारे में बताया इसके अलावा टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने विशेष रूप से साइबर अपराध होने पर बिना देर किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और किसी भी खतरे की स्थिति में 112 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।