महराजगंज। पुरंदरपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना पुरंदरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 203/26 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी मामले में पुलिस टीम ने 18 सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे अमहवा चौराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनी उर्फ आकाश साहनी पुत्र रामप्रसाद साहनी निवासी रणिपुर टोला अराजी गयादत्त उर्फ सुखदर्पुर, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज, लोटू उर्फ सत्येंद्रनाथ यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी रणिपुर टोला औरहवा खुर्द तथा धर्मेंद्र पुत्र जितई निवासी रणिपुर टोला धोबियाना के रूप में हुई है। सरकारी कार्य के दौरान मारपीट का आरोप पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की रात रणिपुर टोला मझरियाहवा में सरकारी कार्य के दौरान शिकायतकर्ता मोहन चौहान और हरिहर के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।