महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने कुल 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। इस दौरान वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के अलावा कान दर्द, पेट दर्द, मधुमेह और चर्म रोग से संबंधित मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों की जांच के बाद आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं।
विभिन्न बीमारियों के मरीजों का हुआ उपचार कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं रीना (45) की जांच के बाद उन्हें दवा दी गई। वहीं नोखेलाल (75) का पेट दर्द का उपचार किया गया। मधुमेह के पुराने मरीजों राजेंद्र, सुधीर और कुरबान का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा चर्म रोग से पीड़ित विमला (45) और बेचन (70) का भी चिकित्सकों ने उपचार किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण आरोग्य मेला निरीक्षक एवं जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल बरनवाल ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
मेले में फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी और ट्रेनिंग फार्मासिस्ट सचिन सहानी ने मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में एएनएम किरण सिंह, लैब टेक्नीशियन ऋषिकेश गुप्ता, वार्डबॉय आलोक शुक्ला और चौकीदार आनंद सिंह मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने बताया कि आरोग्य मेले में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। इसके साथ ही अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की भी जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।