महराजगंज। फरेंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने ग्राम सभा गोपालपुर शाह स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान पूर्व विधायक ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी सफाई अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया इस अवसर पर बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और संस्कार का हिस्सा बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सभी लोग अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया तथा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।