Maharajganj News: फरेंदा में 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वैगनआर कार बरामद

    03-Sep-2026   
Total Views |
फरेंदा, महराजगंज। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध “बंटी-बबली” शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब ले जा रही वैगनआर कार संख्या UP56 AJ 2022 को भी कब्जे में लिया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा (पीपीएस) के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 02 सितंबर 2026 को वैगनआर कार से 30 पेटी अवैध शराब बरामद की।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत, निवासी भगवत नगर परसिया टोला व दलितपुर, थाना फरेंदा और बृजेश पुत्र शिवमूरत, निवासी भैय्या फरेंदा, थाना फरेंदा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमशः 24 वर्ष और 26 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में 30 पेटी बंटी-बबली अवैध शराब और वैगनआर कार शामिल है।
इस मामले में थाना फरेंदा पर मुकदमा संख्या 247/2026, धारा 60(1), 72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव तथा आरक्षी मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।