Maharajganj News: बसंतपुर-मंगलपुर पटखौली सड़क बदहाल, जगह-जगह गड्ढों से राहगीर परेशान

    05-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
जिले के घुघली विकासखंड में बसंतपुर गांव से मंगलपुर पटखौली गांव को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी इस सड़क से गुजरने में दिक्कत हो रही है।

कई गांवों को जोड़ती है सड़क
राहगीर किशन, अमन, मनोहर और रिंकू का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।