महराजगंज। थाना नौतनवा क्षेत्र की अड्डा बाजार पुलिस चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए।
जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर एसपी ने अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव (चौकी प्रभारी, अड्डा बाजार), उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।