Aadhar Update: महराजगंज ब्लॉक परिसर में 0 से 18 साल तक के बच्चों का मुफ्त आधार कार्ड, रोज 60-70 लोगों को मिल रही सुविधा

    08-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज ब्लॉक परिसर में बने आधार केंद्र पर बच्चों और आम लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं की सुविधा मिल रही है। यहां 0 से 18 साल तक के बच्चों का नया आधार कार्ड मुफ्त में बनाया जा रहा है। इसके अलावा आधार में नाम, पता और जन्मतिथि समेत अन्य जरूरी जानकारियों में नियम के अनुसार सुधार भी किया जा रहा है।

आधार बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए अब क्षेत्र के लोगों को दूर के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। केंद्र पर रोजाना करीब 60 से 70 लोगों के आधार से जुड़े काम किए जा रहे हैं। नए आधार के पंजीकरण के साथ दस्तावेजों के आधार पर जरूरी संशोधन की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

दस्तावेज जांच के बाद हो रहा आधार का काम

सीएससी प्रभारी अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार से जुड़े सभी काम निर्धारित नियमों के तहत किए जा रहे हैं। यहां शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता की तैनाती है। दोनों कर्मचारी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही आधार पंजीकरण और सुधार की प्रक्रिया पूरी करती हैं।

आधार केंद्र की सुविधा शुरू होने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत हुई है। खासकर बच्चों का नया आधार मुफ्त में बनने से अभिभावकों को राहत मिली है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग केंद्र पर पहुंचकर आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।