नौतनवा। नौतनवा कस्बे के एक मोहल्ले से रविवार की रात करीब 11 बजे एक 12 वर्षीय किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब परिजन उसे नहीं पाए तो मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किशोरी की मां ने बताया कि घर के और बच्चों के साथ रात का खाना खाकर सभी लोग सो रहे थे। रात करीब 12 बजे जब आंख खुली तो वह अपने बिस्तर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद उसने खोजबीन शुरू की गई। आस पड़ोस के लोग चीख पुकार सुनकर उसके घर पहुंच गए। मोहल्ले में खोजबीन के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। किशोरी का पिता दूसरे देश में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। पीड़ित महिला ही अपने बच्चों की देखभाल करती है।
महिला के तीन बच्चे और हैं। बड़ी बेटी 14 वर्ष की है दूसरे नंबर की बेटी 12 वर्ष की है, जो रात से गायब है। जबकि दो बच्चे काफी छोटे हैं। बेटी की गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है। अज्ञात के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी की कोशिश शुरू कर दी गई है।