काबिले तारीफ : दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के बच्चों ने बनाई एक ख़ास मशीन, ये है खासियत

महराजगंज। दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ कचरा एक बहुत बड़ी परेशानी बन गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में ये समस्या बढ़ती जा रही है। लोग इसके बारे में बात तो करते हैं, पर कोई खास हल नहीं निकल पाता। इसी समस्या को देखते हुए महराजगंज के दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के बच्चों ने एक खास मशीन बनाई है जो कचरे की समस्या का तोड़ ढूंढने में मददगार हो सकती है।  बच्चों ने कचरा प्रबंधन के लिए एक खास मशीन बनाई है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कचरे को ठिकाने लगाती है और बिजली भी बनाती है।

बच्चों ने ये मशीन अपने स्कूल में लगे साइंस मेले में बनाई। लोगों को ये नई मशीन बहुत पसंद आई और सबने इसकी तारीफ की। महराजगंज के दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के बच्चों का ये प्रोजेक्ट सबको बहुत पसंद आ रहा है। इसे कई जगहों पर दिखाया गया है जहां इसकी खूब सराहना हुई है। बच्चों ने बताया कि इस मशीन को बनाने में करीब ₹1000 का खर्च आया। स्कूल ने भी इसमें उनकी पूरी मदद की। बच्चों का मानना है कि इस तरह की मशीनें ना सिर्फ कचरे की समस्या सुलझाएंगी बल्कि बिजली बनाकर हमें ऊर्जा भी देंगी।