अपने प्रेमी के साथ बरामद हुई 6 महीने पहले गायब हुई महिला

महराजगंज। परतावल में पुलिस ने एक विवाहिता को किराए के मकान से बरामद किया, जहां वह पिछले छह महीनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दाभार निवासी नाथूराम ने 30 सितंबर 2023 को अपनी बेटी उर्मिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उर्मिला की शादी 2006 में कोठीभार थाना क्षेत्र के सुगौली गांव निवासी विजय कुमार से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं।

विजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ परतावल में रह रही है। इस सूचना पर सिंदुरिया पुलिस परतावल पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से नगर पंचायत परतावल पनियरा रोड पर स्थित एक किराए के मकान से महिला को बरामद किया गया।

चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया है। महिला के पिता ने भी पुष्टि की है कि उनकी बेटी मिल गई है।