नेपाल बॉर्डर के पास तेंदुए का हमला, किशोर समेत चार लोग घायल

महराजगंज। जिले में आये दिन तेंदुए का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे कनमिसवा में तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। तेदुएं के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तेदुएं के हमले में घायलों का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को किए हमले से पहले भी कई बार तेंदुए हमले कर चुके हैं। ऐसे ही जनवरी में एक मस्जिद में घुसकर तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया था। एक बार तो ग्रामीणों ने ही जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।