महराजगंज। घटना कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की है जहाँ एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने व दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि आये दिन उसका पति और परिवार के लोग दहेज के लिए मारते पीटते रहते थे और अब उसे घर से निकाल भी दिया गया हैं।
घर से निकालने के बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। उसके साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ अरविन्द सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।