महराजगंज। राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में जिले के 6 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में क्रीड़ा भारती एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल महाकुंभ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय खेल महाकुंभ 13 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें महराजगंज जिले से गोरक्षप्रांत की कबड्डी टीम में सीनियर बालिका वर्ग में सुनैना प्रजापति एवं अर्चना और सीनियर बालक वर्ग में रंजीत मिश्रा, श्याम बाबू, रमेश एवं बादल प्रतिभाग करेंगे।
आयोजन में क्रीड़ा भारती महराजगंज से जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, गोरख गुप्ता, सह मंत्री अमरनाथ वर्मा, सदस्य विजय साहनी के साथ प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति एवं प्रांत सहमंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी ऑफिशियल गेस्ट के रूप में पहुंचे हैं। महाकुंभ में कबड्डी के छह खिलाड़ियों के पहुंचने पर क्रीड़ा भारती महराजगंज के संरक्षक कृष्ण गोपाल जायसवाल, राधे बाबा श्याम मंदिर, कोषाध्यक्ष अनुराग वर्मा, दीपक जायसवाल मंत्री आदि ने बधाई दी है।