कोल्हुई। महराजगंज उपनगर कोल्हुई निवासी डा. निसार अहमद खां की पौत्री सानिया सुभान बीयूएमएस फाइनल की परीक्षा दिसंबर 2024 उत्तीर्ण कर डॉक्टर बन गईं। सानिया ने लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर कोल्हुई सहित जिले का नाम रोशन किया है।
सानिया सुभान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने दादा डा0 निसार अहमद खां एवम् गुरुजनों को दिया है। अपने परदादा स्व0 डा0 हाजी नबी मुहम्मद की ख्याति से प्रभावित होकर उन्होंने पहले ही चिकित्सा क्षेत्र में ऊंचे मुकाम तक पहुंचने का मन बना लिया था।
उपनगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुभान अल्लाह की पुत्री अपने पिता की ही तरह काफी होनहार है। शिक्षा के प्रति उनकी लगन और तत्परता को देखते हुए सुभान अल्लाह उन्हें भी डॉक्टरी शिक्षा दिलवाने का निर्णय ले चुके थे, जिसे उनकी होनहार बेटी सानिया सुभान ने पूरा कर दिखाया है।
इस संबंध में सानिया सुभान के चाचा पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख बैतुल्लाह उर्फ चुन्ना खां ने बताया सानिया की प्रारंभिक शिक्षा एल0 के0 जी0 से यू0 के0 जी0 तक अमर सिंह नर्सरी जूनियर हाई स्कूल कोल्हुई तथा कक्षा । से 2 वीं तक की शिक्षा स्कॉलर एकेडमी आनंद नगर ,फरेंदा से हुई थी, जिसे उसने अच्छे नंबर अर्जित कर पास किया और अब उन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीयूएमएस अंतिम वर्ष की डिग्री प्राप्त हो गई।