नहीं दिखा कल चाँद, 2 मार्च से शुरू होगा रमजान

महराजगंज। रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को रमजान का चाँद नहीं नजर आया। ऐसे में अब माह-ए-रमजान का पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा।

घरों से लेकर बाजारों तक इसका असर दिखने लगा है। मस्जिदों में भी रंगाई पुताई और सफाई की जा रही है। शहर में सर्वाधिक मांग खजूर, सेंवई व अन्य मिष्ठानों की रहती है।

शहर से लेकर गांव, चौराहों तक सेवईं विक्रेता आफताब अहमद का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में सेंवई और फैनी आदि के दामों में खास अंतर नहीं है। पहले रोजे के साथ ही सामान की बिक्री शुरू हो जाएगी। पिछले वर्ष जो सेवईं सौ रुपये, एक सौ पचास रुपये किलोग्राम था, आज सभी के दामों मे पचास रुपये की वृद्धि हुई है।

दब्बीर हसन का कहना है कि रोजा इबादत का एक तरीका है। अल्लाह को खुश करने के लिए लोग रोजे रखते हैं। इन दिनों में लोग नेक कामों के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं दान देने में भी आगे आते हैं। सिंदुरिया मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन का कहना है कि शुक्रवार को चांद दिखने पर शनिवार से नहीं तो रविवार को 2 मार्च से रमजान महीने का पहला रोजा शुरू हो जाएगा।