Maharajganj News : बीआरडी मेडिकल काॅलेज की टीम ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी
10-Oct-2025
Total Views |
महराजगंज। जिला महिला चिकित्सालय में गुरूवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज की टीम ने निरीक्षण कर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। टीम ने प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं व कर्मियों से वार्ता कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम ने डिजिटलीकरण व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे सरकारी अस्पताल में प्रसव को बढ़ावा मिल सके।
एसपीएम की विभागाध्यक्ष डाॅ. रोमा सरकार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी की उपस्थिति में प्रसव के लिए एडमिट महिलाओं से बातचीत की। मिलने वाले नाश्ते व भोजन की जानकारी भी प्राप्त की।
कर्मचारियों से अस्पताल की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रसव के बाद 24 घंटे तक अस्पताल में प्रसूताओं को रखा गया अथवा नहीं इसकी जानकारी प्रपत्रों के निरीक्षण से प्राप्त की।
बाल रोग वार्ड का निरीक्षण करते हुए दी जा रही सुविधाओं की व्यवस्था का भी आकलन किया।