Maharajganj News : मानसून की हुई विदाई, हवा के साथ ठंड की पहली दस्तक

13 Oct 2025 10:58:54

महराजगंज। मानसून सीजन ख़त्म होने के बाद पछुआ हवा चल रही है। इससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। रविवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

मानसून सीजन के खत्म होने के साथ ही अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में गुलाबी ठंड प्रभावी होगी। सुबह व शाम के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर नवंबर से ठंड शुरू होती थी, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन के कारण ठंड पहले प्रभावी हो सकती है।

सफाईकर्मी नदारद ! खुद झाड़ू उठा रहे ग्रामीण

पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड अधिक पड़ने की संभावना है। मानसून लौटने के बाद भी वायुमंडल में 75 फीसदी नमी बनी हुई है और 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ ने सुबह व शाम ठंड का एहसास कराना शुरू किया है।


Powered By Sangraha 9.0