Virat Kohli property : विराट कोहली ने ये क्या किया जो तहसील में लग गयी भीड़

16 Oct 2025 13:53:53

Virat Kohli property : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार और बच्चों की सिक्योरिटी के लिए लंदन में रहते हैं। भले ही विराट विदेश में क्यों ना रह रहे हों, लेकिन भारत में उनकी काफी प्रॉपर्टी है। रेस्टोरेंट के अलावा अलीशान घर फ्लैट भी मुंबई में उन्होंने खरीद रखे हैं।

वहीं हाल ही में आ रही जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने अपने बड़े भाई के नाम पर प्रॉपर्टी कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली ने तहसील में लगभग 1 घंटे से ज्यादा का समय बिताया। उन्होंने प्रॉपर्टी के पेपर्स साइन किए और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई विकास कोहली के नाम पर कर दी है।

बता दें कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से ठीक एक दिन पहले अपने भाई के नाम पर पेपर्स बनावाए। बता दें कि जैसे ही विराट तहसील पहुंचे वहां के कर्मचारी विराट को देखकर उत्साहित हो गए और सभी ने विराट को साथ मिलकर जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें : जिले में अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी चलाना अब नहीं होगा आसान, जांच में मिली गड़बड़ तो कार्रवाई तय

आपको बता दें कि जो विराट ने अपने भाई के नाम पर प्रॉपर्टी की है वह करोड़ों की है। चलिए जानते हैं कि विराट ने कितने करोड़ की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई के नाम की है। बता दें कि गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में विराट की अलीशान कोठी है। जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था।

सोर्स की मानें तो इस प्रॉपर्टी की कीमत 80 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस कोठी के अलावा गुरुग्राम में विराट के फ्लैट्स भी हैं। कुल मिलाकर 100 करोड़ की प्रॉपर्टी विराट ने अपने भाई के नाम पर कर दी है।


Powered By Sangraha 9.0