Maharajganj News : धनतेरस-दीपावली पर जिले में भारी वाहनों की एंट्री बंद ! प्रशासन ने तय किये ये 4 नो-एंट्री पॉइंट्स

18 Oct 2025 07:40:11

महराजगंज। धनतेरस और दीपावली पर्व पर नगर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। नगर में भारी और व्यावसासिक वाहनों के प्रवेश पर चार दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर यह निर्णय जनहित में लिया गया है ताकि त्योहारों के दौरान नगर में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा या जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

14 साल की किरन ने यूँ दे दी जान, नाराज़गी के कुछ पल बने जिंदगी का आखिरी फैसला !

जानकारी के अनुसार, धनतेरस 18 अक्तूबर और दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इन दोनों त्योहारों के बीच खरीदारी और बाजारों में भीड़ का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा- यातायात नियमों का उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट तय : धनतेरस और दीपावली त्योहारों के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन ने चार प्रमुख नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट तय किए हैं। इसमें सिन्दुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी प्रमुख हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और भारी वाहनों को नगर में प्रवेश से रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का भी निर्धारण किया है ताकि मालवाहक वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकें,लेकिन नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में भीड़-भाड़ न बढ़े।


Powered By Sangraha 9.0