Maharajganj News : अर्धनिर्मित मकान के अंदर दिखा ये नज़ारा, उड़े लोगों के होश

27 Oct 2025 07:30:25

महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर दो गौतमबुद्ध नगर निवासी 46 वर्षीय सुभाषचंद्र का शव गांव के बाहर अर्ध निर्मित मकान के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ली। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। बताया गया कि रविवार की सुबह नौ बजे उस अर्ध निर्मित मकान के पास से कुछ महिलाएं जा रहा थी तो देखा कि उक्त व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : सभासद का फूटा गुस्सा ! भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए उठाई कुदाल, तोड़ डाले नाली के ढक्कन

मृतक राजगिर मिस्त्री का काम करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा दीपक बाहर कमाने गया है। छोटा प्रिंस कक्षा सात में पढ़ रहा है। पत्नी मैना व परिजनों का रो-रो के बुराहाल है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद की कुछ कहा जा सकेगा।


Powered By Sangraha 9.0