Maharajganj News : सिसवा में दो बड़ी परियोजनाओं की तैयारी पूरी, आधुनिक मैरिज हॉल और अन्त्येष्टि स्थल से बदलेगी शहर की तस्वीर

27 Oct 2025 11:26:59

महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा में आधुनिक मैरिज हॉल और अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों कार्याें का टेंडर जारी हो जा चुका है। 1.65 करोड़ रुपये से मैरिज हॉल और 36 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी।

जानकारी के अनुसार, सिसवा में लोगों की जरूरतों और नगरवासियों की लंबे समय से मांगों को ध्यान में रखते हुए दोनों परियोजना को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें : बारिश ने छीन ली थी किसानों की मेहनत, अब सर्वे से जगी मुआवजे की उम्मीद

पालिका अध्यक्ष की सहमति से वार्ड 6 आजादनगर में अंत्येष्टि स्थल और वार्ड संख्या 21 विवेकानंद नगर में मैरिज हॉल के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, विवेकानंद नगर वार्ड में बनने वाला मैरिज हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

1.65 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। भवन का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि नगर के सभी वार्डों से वहां तक आसानी से पहुंचा जा सके। यह भवन नगर के मध्य भाग में बनाया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को भी सुविधा मिले।


Powered By Sangraha 9.0