Sonam Kapoor Pregnancy : प्रेगनेंसी की ख़बरों के बीच अर्जुन कपूर की सगाई के इवेंट में पहुंची सोनम कपूर

03 Oct 2025 09:29:46

Sonam Kapoor Pregnancy :
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई है। वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रही हैं और इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ नजर आया। यहां तक कि सोनम कपूर भी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच इस इवेंट में पहुंचीं।

पिछले दिनों खबरें सामने आईं कि सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और इस खबर के सामने आने के बाद सोनम पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुई हैं। आपको बता दें, मई 2018 में सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से शादी की थी। 2022 में उन्हें एक बेटे का तोहफा मिला, जिसका नाम वायु है। अब खबरें आ रही हैं कि तीन साल बाद सोनम और आनंद दूसरी बार बच्चे के लिए तैयार हैं। हालांकि, सोनम ने ना तो इस बात पर हामी भरी है और ना ही नकारी है।

सोनम जब अपने कजिन अंशुला कपूर की सगाई में पहुंचीं मीडिया ने उनसे पोज देने को कहा, तो उन्होंने इसे अनसुना कर सीधे अंदर चली गईं। हालांकि, सोनम का बेबी बंप तो साफ नहीं दिखा क्योंकि उन्होंने ओवरसाइज कपड़े पहने थे लेकिन नेटिजंस को एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दिया।

एक सोर्स ने बताया कि सोनम इस समय प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं और यह खबर दोनों परिवारों के लिए खुशी का कारण बनी है।


Powered By Sangraha 9.0