Maharajganj News : दीपावली से पहले पेंट कारोबार में आया उछाल, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान

04 Oct 2025 11:10:33

महराजगंज।
दशहरा बीतने के बाद दीपावली में अभी लगभग एक पखवाड़े का समय शेष है। बचे समय में पेंट्स कारोबार में उछाल देखा जा रहा। दुकान व मकानों की सफाई के साथ पेंटिंग कार्य शुरू है। दीपावली तक लगभग 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान जिले में है।

हालांकि व्हाइट सीमेंट ही 28 फीसदी के स्लैब से घटकर 18 पर आया है। शेष पेंट पहले के रेट पर ही बिक्री को उपलब्ध हैं।

पेंट व्यापारी सुबोध सिंह ने बताया कि इस माह पेंट्स और व्हाइट सीमेंट की बिक्री अन्य महीनों से अधिक है। हालांकि जीएसटी स्लैब का प्रभाव रेट पर नहीं है लेकिन दीपावली और इसके बाद शुरू सहालग के मद्देनजर लोग घरों का रंग रोगन तेजी से कर रहे।

प्रतिदिन 100 से 200 लीटर की बिक्री इन दिनों है। दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि पेंट्स पर 18 फीसदी टैक्स पहले है। इसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं है। कई बड़ी कंपनियों ने इस बार थीम आधारित कलर उतारे हैं।


Powered By Sangraha 9.0