Maharajganj News : लूट और महिला पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

05 Oct 2025 13:23:31

नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह में लूट की घटना के बाद महिला पर हमला करने वाले दो अन्य अभियुक्तों को भी चिंह्नित कर पुलिस ने उन्हें शनिवार की दोपहर चौतरवा चौराहा से हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, चकदह निवासिनी सुशीला ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर गत रविवार की रात घर में घुसकर सामान की लूटने और विरोध करने पर उस पर नुकीले हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। बीते बुधवार को नामजद अभियुक्त तौफीक उर्फ रंगा निवासी चकदह को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि अन्य चिन्हित अभियुक्तों की तलाश चल रही थी।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य अभियुक्तों सलमान एवं अनवर हुसैन निवासीगण चकदह टोला आजाद नगर थाना नौतनवा को हिरासत में ले लिया गया। अभियुक्तों को दर्ज मुकदमे के तहत न्यायालय चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Powered By Sangraha 9.0