Maharajganj News : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला निकला बेवफा, 8 माह पहले किया निकाह, अब घर ले जाने से इंकार

08 Oct 2025 07:30:26

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और उसे अपने घर ले जाने से इनकार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी नजरे आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आठ माह पहले बृजमनगंज क्षेत्र की एक युवती से निकाह किया था, लेकिन अब उसने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नजरें आलम ने आठ माह पहले बृजमनगंज क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही और इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे से शादी का वादा किया। इसके बाद 31 जनवरी को दोनों ने आपसी सहमति से निकाह कर लिया था।

निकाह में दोनों परिवारों के कुछ सदस्य भी शामिल हुए थे। युवती के परिजनों ने निकाह के बाद बेटी की विदाई की तारीख 22 अक्तूबर तय की थी। विदाई से पहले ही आरोपी नजरें आलम ने दूसरी शादी कर ली। जब यह बात पहली पत्नी और उसके परिजनों को पता चली, तो उन्होंने युवक से संपर्क किया। आरोप है कि नजरें आलम ने न सिर्फ युवती को घर ले जाने से इनकार कर दिया, बल्कि उससे बात करने से भी मना कर दिया।


Powered By Sangraha 9.0