Maharajganj News : बृजमनगंज बनेगा 'गार्बेज फ्री सिटी', 12 लाख की योजना से चमकेगा नगर, हर वार्ड में नयी व्यवस्था

12 Nov 2025 07:49:08

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गार्बेज फ्री सिटी (कचरा मुक्त नगर) के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 12 लाख रुपये खर्च ठेला, कूड़ेदान जरूरत की अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बृजमनगंज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। नगर के सभी वार्डों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। नगर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा को और मजबूत किया जाएगा। हर वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : एम्स के डॉक्टर नीरज ने लिखा नया अध्याय ! बिना बेहोश किये की गयी हंसली की सर्जरी

नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस प्रणाली से न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि नगर पंचायत के लिए आय का नया स्रोत भी विकसित होगा। जैविक खाद को स्थानीय किसानों और उद्यान विभाग को उपलब्ध कराया जा सकेगा।

नगर को गार्बेज फ्री बनाने में नागरिकों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण होगी। नगर पंचायत के सभी वार्डों में हरे और नीले डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हर वार्ड में सफाई कर्मियों की विशेष टीम गठित की जाएगी, जो नियमित रूप से कचरा संग्रहण का कार्य करेगी।


Powered By Sangraha 9.0