Maharajganj News : योगी सरकार का ये नया फैसला बना चर्चा का विषय ! आप भी जानें

12 Nov 2025 13:14:54

महराजगंज। यूपी के परिषदीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर वंदे मातरम की गूँज अनिवार्य रूप से शुरू हो गयी है। नौतनवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रार्थना सभा के बाद वंदे मातरम का गायन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में 'वंदे मातरम्' का गायन नियमित और अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने 'वंदे मातरम्' को हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बताया था।

यह भी पढ़ें : जिले वालों अब इन सड़कों पर फर्राटा भरने को हो जाओ तैयार, जल्द होगी मरम्मत

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रदेश के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वंदे मातरम गायन अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के इस निर्देश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्देश बहुत पहले से लागू होना चाहिए था। शिक्षकों के अनुसार, वंदे मातरम गायन से मन में देशभक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक सौहार्द और हमारी संस्कृति व विरासत की भावना झलकती है।

सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने भी योगी सरकार की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हर स्कूल में अनिवार्य रूप से लागू होना चाहिए।
Powered By Sangraha 9.0