Maharajganj News : 9 दिन बाद भी नहीं टूटा किसानों का हौसला ! न्याय की मांगों से गूंजा महराजगंज

13 Nov 2025 17:59:15

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना लगातार नौवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 नवंबर से लगातार धरना देने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध नहीं ली है।

किसानों ने बुधवार को सक्सेना चौक से धरना स्थल तक न्याय मांगो यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : इस हाईवे पर सड़क बनाई या 'खाई' ! हर दिन है हादसे का डर

जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया में अनुसूचित जाति के 37 किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से कृषि पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन 12-13 वर्ष बाद खतौनी में दूसरा नाम दर्ज हो गया।

इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। जिला संरक्षक सुरेश चंद्र साहनी ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पट्टेधारी किसानों को उनकी भूमि का कब्जा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान संगठन मंत्री मुराली प्रसाद धारिया, तहसील फरेंदा अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय, रामवृक्ष, मनोज, चन्नर, महेंद्र, शम्भू, कन्हैया, गीता, कलावती, जोखई, बालगोबिन्द, संत बहादुर, दुर्गावती, सिंधु, आरती, प्रभावती सहित किसान व भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0