महराजगंज। परिवहन आयुक्त के पत्र पर विभाग 20 नवंबर से 20 दिसम्बर तक एआरटीओ के निर्देशन में एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा उन्हें बल्कि सीज किया जाएगा। अभियान की तैयारी में विभाग जुट गया है।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए यातायात पुलिस अभियान चला रही। अब परिवहन विभाग भी इसी माह एचएसआरपी को लेकर अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। परिवहन विभाग ने अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है।
एआरटीओ के नेतृत्व में आरआई व पीटीओ भी इस अभियान को धार देंगे। 20 नवंबर से 20 दिसम्बर पूरे एक माह यह अभियान प्रभावी रहेगा। अधिकारी बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों की जांच कर सीज करेंगे। इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी।
जिसकी निगरानी सीधे परिवहन आयुक्त कार्यालय से होगी। अभियान के तहत सीज होने वाले वाहनों की रिलीजिंग भी आयुक्त कार्यालय से ही होगी।