अड्डा बाजार। क्षेत्र के गांव बैरिया बाजार में रविवार की सुबह नौ बजे मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें मां और बेटी चोटिल हुईं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शनिवार को अमरून निशा की मुर्गी त्रिलोकी के खेत में चली गई। इसको लेकर दोनों पक्ष में कहा सुनी हुई थी। रविवार को सुबह दोनों पक्ष उसी मामले को लेकर वाद विवाद हुआ और आपस में मारपीट हो गयी। इसमे अमरून निशा और उनकी बेटी हसीना को चोट लगी।
संपतिहा चौकी के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया की अमरून निशा की तहरीर पर दूसरे पक्ष के मीरा देवी, शीला देवी और श्रीराम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।