Maharajganj News : टूटी पुलियों का खतरा अब ख़त्म ! 3.16 करोड़ की परियोजना से शुरू होगा निर्माण का बड़ा अभियान

18 Nov 2025 09:25:15

बुधना और कुर्थिया रजवाहा पर जल्द ही छह क्षतिग्रस्त पुलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सिंचाई विभाग प्रथम की ओर से सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस परियोजना पर 3.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर जारी हो चुका है।

यह भी पढ़ें : गाँधी चौक पर बड़ी कार्रवाई ! ऑटो सीज, 70 हज़ार का चालान

जानकारी के अनुसार, दोनों राजवाहा पर स्थित छह पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके कारण न सिर्फ पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी बल्कि ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। कई स्थानों पर पुलियों के कमजोर होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।

सिंचाई विभाग के एई प्रथम घनश्याम गुप्ता ने बताया कि बुधना राजवाहा के किमी 4.650 से किमी 8.134 तक और किमी 8.440 से किमी 10.325 तक बाईं पटरी पर खड़ंजा मार्ग के निर्माण कार्य को भी परियोजना में शामिल किया गया है।


Powered By Sangraha 9.0