Dhurandhar Update : एक नहीं बल्कि दो पार्ट में रिलीज़ होगी रणवीर की 'धुरंधर', फैंस में एक्साइटमेंट

18 Nov 2025 11:09:20

Dhurandhar Update : रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्श किया और अब रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म में रणवीर का लुक मेकर्स पहले ही रिवील कर चुके हैं और इस लुक ने ही फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

रणवीर सिंह इस फिल्म में काफी इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट भी शानदार है और अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज देने का मन बना लिया है। फिल्म को लेकर एक शानदार अपडेट आया है, जो फैंस को खुश कर देगा।

यह भी पढ़ें : गाँधी चौक पर बड़ी कार्रवाई ! ऑटो सीज, 70 हज़ार का चालान

फैंस के लिए सरप्राइज
रणवीर सिंह की अब तक किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं बना है और अब फैंस को ये सरप्राइज मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि फिल्म 'धुरंधर' एक नहीं बल्कि दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। फिल्म का सीक्वल आएगा। मेकर्स इस फिल्म को कुछ इस अंदाज में बना रहे हैं, जिसका क्लाइमैक्स दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा।

फिल्म के पहले पार्ट को एक ऐसे ट्विस्ट के साथ बीच में छोड़ा जाएगा, जिसे देखने के लिए ही दर्शक फिल्म का दूसरा पार्ट देखने हॉल तक पहुंच जाएंगे। रणवीर सिंह की धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। दावा है कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2026 तक रिलीज कर सकते हैं।

इंटरेस्टिंग स्टार कास्ट
बता दें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो उरी के निर्देशन के लिए मशहूर है। 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।


Powered By Sangraha 9.0