Maharajganj News : सबया ढाला पर दर्दनाक हादसा ! खड़े ट्रक में घुस गयी बाइक, दंपति की मौत

20 Nov 2025 08:34:49

सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया ढाला के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खड़े ट्रक में तेज गति से बाइक टकराने से दंपती की मौत हो गईं। हादसे के दौरान दंपती ससुराल से घर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़ाडीह निवासी बीरबल (46), पत्नी शीला 42 के साथ अपने ससुराल असमन छपरा से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सबयां ढाला पहुंचे तभी सामने खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक घुस गई। घटना स्थल पर ही बाइक सवार पति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : 11 किमी की इस संकटमयी सड़क से जल्द मिलेगी निजात ! 37 करोड़ से डेढ़ लाख लोगों की खुलेगी किस्मत

घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विशाल ने बताया कि उसके पिता बुधवार की सुबह अपने ससुराल आसमान छपरा गए थे।

शाम को खाना खाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी दुर्घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Powered By Sangraha 9.0