Maharajganj News : सहालग में सड़कें हुईं ठप! 76 बसें भी पड़ीं कम, महराजगंज डिपो पर यात्रियों का घंटों इंतज़ार

27 Nov 2025 10:10:18

महराजगंज। सहालग के कारण जनपद में रोडवेज बस यात्रियों की संख्या बढ़ी है। लेकिन यात्रियों को लोकल रूट की यात्रा के लिए समय से बस नहीं मिल रही है। 76 बसों के जत्थे के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। निचलौल, गोरखपुर, ठूठीबारी, पनियरा जाने के लिए 40 मिनट से घंटे भर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

महराजगंज डिपो से पनियरा रूट के लिए कुल चार बसें हैं लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण चार दिन से हर फेरे में सीटों की क्षमता से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है। यही स्थिति डिपो से निचलौल व ठूठीबारी के लिए भी है। यहां से डिपो के साथ ही गोरखपुर से भी बसों का संचालन होता है।

यह भी पढ़ें : मतदाता सूची की ऑनलाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानें कैसे मिनटों में देखें अपना नाम

इसके बावजूद 30 से 40 मिनट के इंतजार के बाद ही बसें मिल पा रहीं हैं। गोरखपुर रूट पर कुल 11 बसें संचालित हैं। फिर भी बुधवार दोपहर एक बजे 18 की संख्या में यात्री गोरखपुर के लिए बस का इंतजार करते मिले। उन्होंने बताया कि 40 मिनट से गोरखपुर के लिए कोई बस नहीं गई है।

यात्री राम उजागिर पटेल, कैलाश चौधरी ने बताया कि जब यात्री बढ़े हैं तो बसों की संख्या लगभग सभी रूटों पर बढ़नी चाहिए।

लेकिन सभी रूट पर पहले जितनी बसें ही चलाई जा रही हैं। इसलिए यात्रियों को एक से डेढ़ घंटा हर रूट पर इंतजार करना पड़ रहा है।


Powered By Sangraha 9.0