परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कंचनपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रसोईघर का ताला तोड़कर बर्तन सहित एक गैस सिलिंडर उठा ले गए। सुबह विद्यालय कर्मियों ने घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
प्रधानाचार्य अजीत कुमार के अनुसार इससे पहले भी 11 मार्च 2025 को विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है। चोरी की शिकायत थाने में दी गई थी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि चोरों ने रसोई घर में रखा भगौना, गैस सिलिंडर, कड़ाही आदि चोरी हो गई है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।