Maharajganj News : चार बच्चों संग रहस्यमयी ढंग से गायब हुई पत्नी, आखिर क्या हुआ प्रतिमा देवी और बच्चों के साथ?

28 Nov 2025 08:04:37

सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम नछोरी निवासी हंसराज शर्मा ने कोठीभार थाने में पत्नी को ढूंढने का गुहार लगाई है। 12 अक्तूबर को शिकायतकर्ता ने अपने रिश्तेदार पर चार बच्चों के साथ पत्नी को लापता करने का आरोप लगाया है। साथ ही अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मौन है।

यह भी पढ़ें : मतदाता सूची में खुलासा! अगर आप 1987 से पहले पैदा हुए हैं तो ये मिलेगी छूट

हंसराज शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी प्रतिमा देवी 12 अक्टूबर को अपने चार बच्चे आदित्य, आकाश, मान्यता व पल्लों को लेकर कहीं चली गई है। जब शाम को अपने घर लौटा तो पत्नी बच्चे घर पर नहीं मिले। ससुराल और कई अन्य जगहों पर काफ़ी खोजबीन करने के बाद पत्नी और बच्चों का पता नही चला।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0